नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर सुनवाई अब कल, चुनाव में हंगामे व अव्यवस्था पर कोर्ट ने आज एसएसपी को लगाई फटकार ।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

18 अगस्त  2025

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट में कल मंगलवार को सुनवाई होगी। आज हुई कार्यवाही में हाईकोर्ट ने चुनाव में हुए हंगामे और अव्यवस्था को लेकर नैनीताल के एसएसपी मीणा को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने सख्त लहजे में यह भी पूछा कि कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ था। कांग्रेस का आरोप था कि भाजपा समर्थकों ने उनके पांच जिला पंचायत सदस्यों का हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और अदालत ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया था। जिसके बाद 22 वोटों की गिनती निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में कर परिणाम डबल लॉक में सुरक्षित रखे गए। सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह मंगलवार को होगी। इसी बीच सोमवार को लापता बताए गए पांचों सदस्य अदालत में प्रस्तुत हुए और मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान देकर कहा कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए थे।कोर्ट ने डीएम से गिनती प्रक्रिया और समूची कार्यवाही पर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच आज सोमवार को सुनवाई को देखते हुए नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। हाईकोर्ट परिसर से 500 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई थी।

Jaya punetha editor in chief ।