यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत चंपावत के जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील।

Spread the love

चंपावत 12 जून 2026

*यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत चंपावत के जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील*

*किसी भी असुविधा पर आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क करने की दी सलाह*

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित होने वाली आगामी 14 जून 2026 को परीक्षा के सफल संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद चंपावत और अन्य क्षेत्रों के उन सभी परीक्षार्थियों से विशेष अपील की है, जिनका परीक्षा केंद्र चंपावत जिले में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की हड़बड़ी या असुविधा से बचने के लिए अपने आने-जाने और ठहरने की व्यवस्थाएं समय से पहले ही सुनिश्चित कर लें, ताकि परीक्षा के दिन वे मानसिक रूप से शांत होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

जिलाधिकारी ने वर्तमान मौसम की स्थिति और स्थानीय गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से न केवल सफर की अनिश्चितताओं से बचा जा सकेगा, बल्कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर होने वाली अन्य आवश्यक औपचारिकताओं और जांच प्रक्रियाओं को भी अभ्यर्थी बिना किसी तनाव के शांतिपूर्वक पूरा कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सहायता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि प्रशासन परीक्षा को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

उन्होंने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि यात्रा के दौरान या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई, मार्ग अवरोध या अन्य आपातकालीन समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे तुरंत जिला आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

आपदा परिचालन केंद्र का नंबर 05965-230819

05965- 230703

7895318895

7579060090

9528135726 सभी के लिए उपलब्ध है और वहां तैनात टीम अभ्यर्थियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

Jaya punetha editor in chief ।