*जनहित में जिलाधिकारी का त्वरित संज्ञान: छमान्या तोक में लाल पानी की शिकायत पर जल संस्थान हुआ सक्रिय*।

चंपावत 01 अक्टूबर 2025

*जनहित में जिलाधिकारी का त्वरित संज्ञान: छमान्या तोक में लाल पानी की शिकायत पर जल संस्थान हुआ सक्रिय*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद के छमान्या तोक में हैंडपंप से आ रहे ‘लाल पानी’ की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई।

बुधवार को अधिशासी अभियंता, जल संस्थान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पानी की स्थलीय जाँच की। प्रारंभिक जाँच में पानी में आयरन (लोहे) की अधिक मात्रा होने का संकेत मिला, जिसके कारण पानी लाल दिखाई दे रहा था। नमूने लिए गए और विस्तृत जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया कि जनता को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। स्थायी समाधान के तहत हैंडपंप में आयरन रिमूवल किट स्थापित की जाएगी, जो पानी से अत्यधिक आयरन हटाकर उसे पीने योग्य बनाएगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेयजल शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति में किसी भी लापरवाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जल संस्थान को किट स्थापित करने और गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement