*चंपावत में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने को 27 प्रशिक्षण शिविरों की मंजूरी*।

Spread the love

चम्पावत 26 मार्च 2026

*चंपावत में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने को 27 प्रशिक्षण शिविरों की मंजूरी*

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चंपावत में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की प्रतिभा को उच्च स्तर पर विकसित करने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि विगत वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल 17 प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे थे, जिन्हें वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर 27 कर दिया गया है। यह निर्णय जनपद के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

विभाग द्वारा सभी 27 प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। इन शिविरों का संचालन खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के समन्वय से किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

इस पहल से जनपद के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा सकेगा।

Jaya punetha editor in chief ।