मानेश्वर समाचार।
12 जुलाई 2025
*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: प्रत्याशियों के लिए व्यय प्रबंधन पर अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम*
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत चंपावत जनपद के चारों विकासखंड—चंपावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट—में नामित प्रत्याशियों हेतु व्यय प्रबंधन संबंधी अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्याशियों को निर्वाचन खर्च से जुड़े नियमों, व्यय लेखा संधारण, सीमा के अनुपालन और आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत संधारण की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
चंपावत विकासखंड का प्रशिक्षण 14 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे वन विभाग सभागार, गोरल चौड़ मैदान, चंपावत में आयोजित होगा। इस सत्र में सहायक अधिकारी (व्यय) श्री नंदन सिंह भाकुनी एवं मास्टर ट्रेनर सहायक लेखाकार श्री मुकेश कुमार प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
पाटी विकासखंड के प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण 15 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकासखंड कार्यालय, पाटी में आयोजित होगा, जिसमें मास्टर ट्रेनर श्री गणेश दत्त चौथिया (उप कोषाधिकारी, लोहाघाट) प्रशिक्षण देंगे।
बाराकोट विकासखंड के प्रत्याशियों का प्रशिक्षण भी 15 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकासखंड कार्यालय, बाराकोट में संपन्न होगा। यहां श्री मुकेश कुमार (मास्टर ट्रेनर) प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
लोहाघाट विकासखंड के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई 2025 को अपराह्न 11:00 बजे विकासखंड कार्यालय, लोहाघाट में आयोजित किया जाएगा जिसमें मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार होंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रत्याशियों के लिए अनिवार्य है। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक प्रत्याशी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने निर्वाचन व्यय का सही, पारदर्शी और नियमानुसार लेखा प्रस्तुत करें। प्रशिक्षण में उन्हें व्यय लेखा संधारण, निर्धारित व्यय सीमा के पालन, रजिस्टर भरने, रसीद संलग्न करने तथा समापन के बाद आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Jaya punetha editor in chief ।




