*यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्वाला मार्ग पर निर्धारित किया गया आवागमन समय* ।

 मानेश्वर समाचार ।

चम्पावत 07 सितम्बर 2025

*यात्रियों की सुरक्षा

हेतु स्वाला मार्ग पर निर्धारित किया गया आवागमन समय*

*पुलिस अधीक्षक ने स्वाला मार्ग का किया निरीक्षण*

पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने रविवार को स्वाला मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात हेतु निम्न व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं–

*चम्पावत से टनकपुर जाने वाले हल्के वाहन*

*प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वाला मार्ग से गुजर सकेंगे।*

*सायं 5 बजे से प्रातः 9 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।*

*टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन*

*ककराली गेट से छतकोट–सिप्टी मार्ग होते हुए आवागमन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।*

*शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।*

*टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन सिप्टी मार्ग से आवागमन करेंगे।*

*भारी वाहन (ट्रक/बस आदि) दोनों ओर से स्वाला,सिप्टी मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।*

*भारी वाहनों की आवाजाही देवधूरा मार्ग से कराई जाएगी।*

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये व्यवस्थाएँ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात की सुव्यवस्था के दृष्टिगत अस्थायी रूप से लागू की गई हैं। संबंधित विभाग द्वारा सड़क मार्ग को शीघ्र ही पूरी तरह सुचारु करने के निर्देश दिए गये हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement