मानेश्वर समाचार।
7 सितंबर 2025
केवल नाम का ही है, लोहाघाट का उप जिला चिकित्सालय। सीमित संसाधनों में रोगियों की बढ़ती जा रही है भीड़ ।
उप जिला चिकित्सालय वास्तव में होता तो पांच गुना अधिक बजट एवं संसाधनों का होता काफी विकास।
लोहाघाट। यहां के उप जिला चिकित्सालय में रोगियों की तादाद बढ़ने लगी है। हालांकि अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का रूप तो दे दिया गया है किंतु इसे उसका वास्तविक स्वरूप अभी तक नहीं मिल पाया है जिसके कारण उप जिला चिकित्सालय को मिलने वाली सुविधाओं से यह अस्पताल वंचित रह गया है। चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार के साथ यहां सोमवार को रोगियों की तादाद चार सौ के आंकड़े को पार कर रही है जबकि बाल लोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स सर्जन एवं जनरल सर्जन कि यहां नियुक्त की जाए तो यह संख्या पांच सौ तक पहुंच सकती है। रोगियों की संख्या बढ़ने के साथ यहां के साधन व संसाधन सिकुड़ते जा रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय को मिलने वाले बजट की तुलना में वर्तमान सीएससी को मात्र 20 फिसदी ही बजट मिल पाता है। सीएमओ डॉ देवेश चौहान के आने के बाद हालांकि लोहाघाट चिकित्सालय की स्थिति में सुधार आने से जिला चिकित्सालय में यहां के रोगियों का दबाव कम हुआ है यदि इसे उप जिला चिकित्सालय के मानक के अनुसार डॉक्टर और अन्य साधन मिल जाए तो जिला चिकित्सालय में रोगियों की संख्या आधी से भी कम रह जाएगी क्योंकि सुविधाओं के अभाव में यहां के रोगी जिला चिकित्सालय में जाते हैं।
इधर चिकित्सालय में आईसीयू की सुविधा बहाल होने से रेगडू की एक बीमार महिला तथा कोली ढेक के जहरीला पदार्थ खाकर यहां आए रोगियों को आईसीयू में रखें जाने के बाद दोनों गंभीर रोगियों की फिजिशियन डॉ राकेश जोशी एवं सीएमएस डॉ विराज राठी की देखरेख में उन्हें नया जीवन मिला है। आईसीयू के वेंटीलेटर पुराने पड़ गए हैं जिनके बदलने की तात्कालिक आवश्यकता है।
उप जिला चिकित्सालय का शासन को भेजा प्रस्ताव – सीएमओ
लोहाघाट। सीएमओ डॉ देवेश चौहान का कहना है कि लोहाघाट के चिकित्सालय में रोगियों का काफी दबाव है। यह बड़े क्षेत्र का चिकित्सा प्रतिनिधित्व करता है। जिला चिकित्सालय की स्थिति पटरी में लाने के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान यहां के चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने पर केंद्रित किया है। यदि यहां रोगियों को सभी सुविधाएं मिल जाती है तो इसका सीधा असर जिला चिकित्सालय में पड़ेगा ।
Jaya punetha editor in chief ।




