*ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377*।

Spread the love

चम्पावत 27 मार्च 2026

*ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377*

जनपद के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अब गैस सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग अथवा रिफरेन्स नंबर के आधार पर ही किया जाएगा। बिना पूर्व बुकिंग या वैध रिफरेन्स नंबर के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है अथवा बुकिंग के बाद मैसेज प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।

यदि किसी ग्राहक को बुकिंग के बाद भी DAC कोड या रिफरेन्स नंबर नही प्राप्त हो रहा है हो तो किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अथवा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु उपभोक्ता निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं—

सेल्स मैनेजर, IOCL – हर्षित पंत *मोबाइल: +91 96396 34377*

सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय से गैस बुकिंग/रिफरेन्स नंबर सुरक्षित रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Jaya punetha editor in chief ।