तनावमुक्त और ऊर्जावान कार्यस्थल के लिए जिलाधिकारी ने कराया वाई-ब्रेक (Y-Break) योग सत्र*।

चम्पावत 06 अक्टूबर 2025

*तनावमुक्त और ऊर्जावान कार्यस्थल के लिए जिलाधिकारी ने कराया वाई-ब्रेक (Y-Break) योग सत्र*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम से पूर्व समस्त अधिकारियों और उपस्थित जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग सत्र आयोजित किया। इस सत्र का संचालन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक श्री बाल कुमार ने किया।

सत्र में वाई-ब्रेक (Y-Break) योग प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया। यह पाँच मिनट का लघु योग अभ्यास कर्मचारियों द्वारा कुर्सी पर बैठे-बैठे भी किया जा सकता है। इसमें हल्के आसन, स्ट्रेचिंग, श्वास-प्रश्वास और ध्यान शामिल हैं, जो तनाव कम करने, मानसिक शांति और शारीरिक सक्रियता बढ़ाने में मदद करते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि लंबे समय तक लगातार बैठकर काम करने से तनाव, थकान, मानसिक दबाव और शारीरिक अकड़न जैसी समस्याएँ बढ़ती हैं। वाई-ब्रेक योग से न केवल ये समस्याएँ कम होती हैं, बल्कि रक्त संचार बेहतर होता है, मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में सुधार आता है।

इस प्रोटोकॉल का उद्देश्य शारीरिक लाभ के साथ-साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण स्थापित करना भी है, जिससे कर्मचारियों का आत्मविश्वास और संस्था के प्रति समर्पण मजबूत होता है।

*इच्छुक कर्मचारी और जनता Play Store से Y-Break ऐप डाउनलोड कर इस योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।*

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement