जन सुनवाई को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बुधवार को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति की अनिवार्य*।

चम्पावत 06 अक्टूबर 2025

*जन सुनवाई को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बुधवार को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति की अनिवार्य*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद में जन सुनवाई प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चंपावत के सभी जनपद स्तरीय और खंड स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, सभी अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अधिकारी जन सामान्य से मिलने हेतु उपलब्ध रहेंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुना जा सके और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement