*विश्व पर्यटन दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर लोहाघाट में टेंडम पायलट अभ्यास शिविर का शुभारंभ* ।

चम्पावत 27 सितंबर 2025

*विश्व पर्यटन दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर लोहाघाट में टेंडम पायलट अभ्यास शिविर का शुभारंभ*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत पर्यटन और साहसिक खेलों के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बड़ रहा है इसी क्रम में विश्व पर्यटन दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा उत्तराखंड के टेंडम पायलट्स के लिए टेंडम अभ्यास शिविर का शुभारंभ लोहाघाट क्षेत्र प्रमुख श्री महेंद्र सिंह ढेक एवं पूर्व विधायक लोहाघाट श्री पूरन सिंह फर्त्याल ने किया।

पर्यटन विभाग द्वारा पिछले वर्षों में टिहरी में प्रशिक्षित उत्तराखंड के युवाओं को पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। सचिव पर्यटन श्री धीराज गर्ब्याल के मार्गदर्शन में जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र में बाणासुर किला के निकट 141 प्रशिक्षित युवाओं के लिए पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर संचालित किया जा रहा है। यह पहल राज्य सरकार द्वारा युवाओं को उनके क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कराने की दिशा में एक अभिनव प्रयास के रूप में की गई है।

20 दिवसीय प्रथम अभ्यास शिविर में इस बार 16 प्रतिभागी शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने पर्यटन विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न जिलों से आए पायलट्स का स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस क्षेत्र में वर्ष भर उड़ान कार्यक्रम संचालित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक अशोक भंडारी, पैराग्लाइडिंग मंत्रा पुणे की टीम के हरीश, दत्ता केदारी, दत्ता कोंड्रे, पैरामोटर संचालक अमित परमार, चंपावत पर्यटन एवं परिवहन सहकारी समिति की ज्योति भंडारी, पर्यटन विभाग के साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी, पंकज हर्बोला, आनंद सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement