चम्पावत में जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान – खंड विकास अधिकारी ने किया व्यापक निवारण*।

Spread the love

चम्पावत 27 सितंबर 2025, सूवि।

*चम्पावत में जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान – खंड विकास अधिकारी ने किया व्यापक निवारण*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी श्री अशोक सिंह अधिकारी ने टनकपुर–बनबसा क्षेत्र की जनता के लिए ज्ञानखेडा पंचायत भवन में एक विशेष जनता समाधान दिवस आयोजित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया।

इस दौरान 325 जॉब कार्ड का पंजीकरण, 250 परिवार रजिस्टर की प्रतियों का वितरण, और 15 विधवा पेंशन आवेदन संबंधित विभाग को प्रस्तावित किए गए। साथ ही, उपस्थित स्थानीय जनता की 500 से अधिक समस्याओं का त्वरित निवारण किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, मुख्य विकास अधिकारी श्री जी.एस. खाती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान और चम्पावत विकास खंड के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल से क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हुआ और जन समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।