जनपद चम्पावत के सभी सड़क मार्ग यातायात हेतु पूर्णतः सुचारु* ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 20 अगस्त 2025

*जनपद चम्पावत के सभी सड़क मार्ग यातायात हेतु पूर्णतः सुचारु*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार लगातार की जा रही निगरानी एवं प्रशासनिक प्रयासों के फलस्वरूप जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख एवं आंतरिक सड़क मार्ग यातायात हेतु पूर्णतः सुचारु हैं।

लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों की टीमों द्वारा मार्गों की नियमित सफाई, मलबा हटाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जनपद के भीतर कहीं भी मार्ग अवरुद्ध नहीं है तथा सभी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खुली हुई हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि “भारी वर्षा अथवा भूस्खलन की स्थिति में किसी भी मार्ग के प्रभावित होते ही त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को शीघ्र सुचारु बनाया जाए।”

साथ ही, जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।