लोहाघाट ,बाराकोट एवं पाटी ब्लॉकों में किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया अपना नाम वापस।

मानेश्वर समाचार।

12 अगस्त 2025

लोहाघाट, बाराकोट एवं पाटी ब्लॉको में किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया अपना नाम वापिस।

लोहाघाट। ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख के 14 अगस्त को होने वाले चुनाव में जिले में जहां चंपावत में आम सहमति के आधार पर तीनो प्रत्याशियों का चयन हो चुका है, वही अब पाटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शंकर सिंह अधिकारी का मुकाबला प्रकाश सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह का मुकाबला महेंद्र राम तथा कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए यहां तीन प्रत्याशी मुकाबले में है। जिसमें चंपा देवी, नेहा बगोटी एवं ईश्वरी देवी शामिल है। लोहाघाट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए महेंद्र सिंह का मुकाबला अंकिता बोहरा से होगा। यहां प्रकाश सिंह एवं किशोर रावत के बीच ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए तथा शोभन सिंह एवं प्रकाश के बीच कनिष्ठ प्रमुख के लिए सीधी भिड़ंत होगी। बाराकोट ब्लॉक में सीमा आर्या एवं सुनीता विश्वकर्मा के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सीधा संघर्ष होगा। वही दरबान सिंह एवं देवेंद्र सिंह के बीच ज्येष्ठ प्रमुख के लिए तथा केसवी देवी व कमला के बीच कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए होगा सीधा मुकाबला।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement