निकाय चुनाव 2026: निष्पक्षता के लिए चंपावत में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न, मतदान कार्मिकों को बूथ आवंटित।

चंपावत 06 जून 2026

*निकाय चुनाव 2026: निष्पक्षता के लिए चंपावत में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न, मतदान कार्मिकों को बूथ आवंटित*

आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) चंपावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार की (वर्चुअल) अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन तथा मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

आयोजित किए गए पोलिंग पर्सन के तृतीय रेंडमाइजेशन के पश्चात सभी मतदान कार्मिकों को बूथ आवंटित (अलॉट) कर दिए गए हैं।

मतदान कार्मिकों के साथ ही मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी द्वितीय रेंडमाइजेशन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए कुल 04 टेबल तैयार की जाएंगी, जहां प्रत्येक टेबल पर पांच- पांच कार्मिकों की तैनाती होगी। यह टीम ‘1+4’ के तय प्रारूप में कार्य करेगी, जिसमें प्रत्येक टेबल पर 01 मतगणना सुपरवाइजर और उनकी सहायता के लिए 04 काउंटिंग असिस्टेंट नियुक्त रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और त्रुटिहीन तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया में पूरी सतर्कता और पारदर्शिता बरती जाए, ताकि संपूर्ण निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी स्तर पर कोई मानवीय या तकनीकी चूक न होने पाए।

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी महेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा तथा नवीन उपाध्याय उपस्थित रहें ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement