चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रारंभ, अंतिम तिथि 29जुलाई।

मानेश्वर समाचार।

03 जून 2025

 

*चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रारंभ, अंतिम तिथि 29 जुलाई*

 

चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में शैक्षिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 03 जून 2025 से प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल तिवारी ने बताया कि वे छात्र-छात्राएं जो नवोदय विद्यालय समिति की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपने अभिभावकों की सहायता से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in या http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/registration लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

*आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।*

 

गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 के लिए प्रवेश लिखित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और चयन मेरिट के आधार पर होता है। यह एक उत्कृष्ट अवसर है उन छात्र-छात्राओं के लिए जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement