प्रयास जो सफल होते हैं निस्वार्थ ।

Spread the love

जया पुनेठा

🙏🙌 प्रयास जो सफल होते हैं निस्वार्थ ।

अनुरोध जो सार्थक होता है।

पंडित बेनी राम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य तथा छात्र एवं विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे के प्रयास ने रंग दिखाए।।।।। “पुरातन छात्र डॉ अरुण शर्मा जी” के सहयोग से रोटरी क्लब साहिबाबाद से विद्यालय को विद्यालय में कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण हो चुके कंप्यूटरों की जगह अपने नवाचारों के प्रयास के तहत नई तकनीकी के₹500000 पांच लाख की लगत के 10(दस)कंप्यूटर सेट स्वीकृत कराकर विद्यालय में स्थापना की गई है। एवं शीघ्र पांच इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल बोर्ड भी विद्यालय में स्थापित होंगे। श्री चौबे ने अपने विद्यालय के साथ-साथ ही समीपस्थित आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सुई पऊ के लिए भी अपने व्यक्तिगत प्रयासों से रोटरी क्लब साहिबाबाद के सौजन्य से चार लाख रुपए की लागत का डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड एवं एक कंप्यूटर सेट भी उपलब्ध करवाया है। श्री चौबे ने बताया कि संगठन द्वारा रोटरी क्लब साहिबाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट के” इंप्रूविंग एजुकेशन ट्रुथ टेक्नोलॉजी” कार्यक्रम संचालित करने का समाचार मिलने पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अरुण शर्मा जी से संपर्क कर उक्त स्वीकृति विद्यालय के लिए कार्रवाई जिसके लिए जीआईसी विद्यालय परिवार राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशील चौबे ग्राम प्रधान योगेश ओली एसएमसी अध्यक्ष मनोहर सिंह करायट खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट कंप्यूटर प्रभारी विक्रमजीत चौहान तथा जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह के द्वारा श्री चौबे के प्रयासों की सराहना कर इसे छात्रों के लिए वास्तविक नवाचारी प्रयास बताया।। एवं रोटरी क्लब साहिबाबाद एवं अरुण शर्मा जी का धन्यवाद किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।