चम्पावत जनपद में ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान और श्रमदान*।

चंपावत 25 सितंबर 2025

*चम्पावत जनपद में ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान और श्रमदान*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद चम्पावत की सभी नगर पालिकाओं एवं पंचायतों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और सामूहिक भागीदारी से शहरों व गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गुरुवार को पूरे जनपद में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की थीम पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम विकास भवन परिसर, सभी नगर क्षेत्रों सहित ग्रामीण स्तर पर भी संचालित हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में स्वच्छता शपथ एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अभियान के दौरान लगभग 3 कुंतल प्लास्टिक कचरा एकत्र कर जिला पंचायत वाहन के माध्यम से निस्तारण केन्द्र भेजा गया।

चम्पावत में गांधी मूर्ति (मुख्य बाजार) से जीआईसी चौराहे तक अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय ने किया। वहीं, लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पांडेय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को यह जिम्मेदारी महसूस कराने का एक सामूहिक प्रयास है कि स्वच्छता हमारी संस्कृति है। जब सभी लोग मिलकर एक ही समय पर श्रमदान और स्वच्छता का संकल्प लेंगे, तो इसका सकारात्मक संदेश पूरे जनपद में प्रसारित होगा।

साथ ही विकास खंड चम्पावत, लोहाघाट कार्यालय परिसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर सहित जनपद के सभी प्रमुख संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान किया गया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए “स्वच्छता अपनाओ–स्वस्थ समाज बनाओ” का संदेश दिया।

इस अवसर पर माननीय दर्जा मंत्री श्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए श्रीमती विम्मी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीमती वसुन्धरा गर्ब्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement