अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे पर जिलाधिकारी ने समर्पित फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया को किया सम्मानित*।

चंपावत, 25 सितंबर 2025

*अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे पर जिलाधिकारी ने समर्पित फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया को किया सम्मानित*

अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अपने कार्य के प्रति समर्पित फार्मासिस्ट श्री योगेश कनौजिया को सम्मानित किया।

श्री योगेश पिछले 20 वर्षों से आरोग्य आयुष मंदिर, पनिया में सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। कोविड-19 के दौरान उन्होंने पाटी ब्लॉक की 80 ग्राम सभाओं में 40,000 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक कराया। इसके अलावा, उन्होंने पुराणागिरि, जोड़, देवीधुरा मेला, खेल महाकुम्भ और विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बिना किसी लाभ के सेवा दी। अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में श्री योगेश ने 20,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की हैं।

योगेश जी ने बताया कि उनके माता-पिता ही उनके सेवा भाव के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी पत्नी भी फार्मेसी अधिकारी हैं और उनका एक पुत्र है। वे नियमित रूप से प्रातःकाल फुटबॉल खेलने भी जाते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके सेवा भाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान भी मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement