कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी पद्मा दत्त पुनेठा को किया सम्मानित।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी पद्मा दत्त पुनेठा को किया सम्मानित।

लोहाघाट : प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड राज्य के लिए अंतिम सांस तक अपना संघर्ष व सहयोग का संकल्प लिए वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी पद्मा दत्त पुनेठा को आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शौल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट ने श्री पुनेठा को सम्मानित करते हुए उन क्षणों को याद किया जब राज्य आंदोलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सुझाव दिया था कि बगैर कांग्रेस के सहयोग के राज्य आंदोलन का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। जिसे देखते श्री रावत द्वारा उनके सुझाव को महत्वपूर्ण मानते हुए राज्य निर्माण में पार्टी द्वारा सक्रियता से भाग लिया गया था।श्री पुनेठा ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन शहीद आंदोलनकारी का है जिन्होंने अपना घर बार छोड़कर इस आंदोलन के लिए अपनी शहादत दी थी। श्री पुनेठा का यह भी कहना है कि जब तक उत्तराखंड राज्य का निर्माण शहीदों की भावनाओं के अनुसार नहीं किया जाता है तब तक इसे अधूरा ही माना जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी लोकेश पांडेय भी मौजूद थे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement