राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में अभिभावक संघ व एंटी रैगिंग की बैठक आयोजित ।

राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में अभिभावक संघ व एंटी रैगिंग की बैठक आयोजित

देवीधुरा। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक नवनिर्वाचित अभिभावक संघ की थी, जिसमें महाविद्यालय के विकास को लेकर कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री छतर सिंह सिंगवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष श्री कुंदन सिंह राणा, एवं सचिव डॉ. दीपक जोशी सहित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। अभिभावक संघ द्वारा महाविद्यालय परिसर में खेल का मैदान विकसित करने और बाउंड्री वॉल निर्माण का प्रस्ताव रखा गया।

इसी दिन महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में एंटी रैगिंग संबंधी दिशा-निर्देशों एवं जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देवीधुरा चौकी प्रभारी श्री दिलबर भंडारी ने छात्र-छात्राओं को रैगिंग और एंटी ड्रग्स से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में देवीधुरा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय सम्मानित नेता श्री ईश्वर सिंह बिष्ट, श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्री चंदन सिंह बिष्ट, श्री नवीन सिंह राणा, श्री विनोद जोशी, श्री विक्रम कठायत, श्री छतर सिंह, श्री कुंदन सिंह, एवं श्री प्रकाश सिंह मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रसूत हरिओम, डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. किरण बाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement