नैतिकता एवं सुशासन व नेतृत्व क्षमता विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। 

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

31 अगस्त 2025

नैतिकता एवं सुशासन व नेतृत्व क्षमता विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

चंपावत 30 आगस्त। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत बाराकोट विकास खंड के चार आजीविका संघो व किसान उत्पादक संगठन से चयनित संचालकों व स्टाफ का नैतिकता, सुशासन व नेतृत्व क्षमता विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन लडीधुरा सीएलएफ कार्यालय बाराकोट में दिनांक 28 से 30 अगस्त तक संचालित किया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में मास्टर ट्रेनर प्रकाश चंद्र पाठक एवं हरीश नाथ ने प्रशिक्षण के उददेश्य व रुपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए कृषक उत्पादक संघ व स्वायत्त सहकारिता की अवधारणा, मूल्य व सिद्धांत, पंजीकरण व गठन प्रक्रिया, सहकारिता व कंपनी एक्ट की विशेषताएँ, कार्यप्रणाली, स्वरुप व संचालन प्रक्रिया, संचालकों के कार्य दायित्व, द्धितीय दिवस में एफपीओ के घटक, कंपनी व सहकारिता एक्ट के संदर्भ में कार्य व जिम्मेदारियां, नियमावली, सदस्यों की भूमिका, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया, तृतीय दिवस में सहकारिता में सक्रिय सदस्य का महत्व, पूंजी एवं शासन व्यवस्था, सुशासन,आम सभा का संचालन, निदेशकों व उप समितियों की चयन/चुनाव प्रक्रिया, आडिट, लाभांश वितरण आदि की स्लाईड शो, प्रस्तीकरण व खुली एवं समूह चर्चा के माध्यम से जानकारी दी गयी तथा प्रतिभागियों की शंकाओ व अपेक्षाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित संचालक मंडल सदस्यों द्वारा अपनी अपनी सहकारिता की वर्तमान स्थिति पर समूह चर्चा की गई, तथा भविष्य में बेहतर सुशासन के साथ संघ के संचालन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

प्रशिक्षण में बाराकोट विकास खंड में संचालित लडीधुरा, रेगडु, रैघांव, बापरु स्वायत्त सहकारिता के चयनित संचालको एवं स्टाफ तथा बालेशवर एफपीओ की सचिव सहित कुल 28 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण संचालन के दौरान प्रशिक्षण सामाग्री व व्यवस्थाओं के प्रबंधन में सहायक प्रबंधक सुमित कुमार,ब्लॉक एम एंड ई मनीषा व समन्वयक उमाशंकर जोशी द्वारा सहयोग किया गया।

jaya punetha editor in chief ।