चम्पावत 21 जनवरी, 2026
*सीमांत ग्राम तामली में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 197 पशुओं का उपचार*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय पशु चिकित्सालय सचल, चम्पावत द्वारा सीमांत ग्राम तामली, ब्लॉक चम्पावत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंचम वाहिनी द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग किया गया।
शिविर के दौरान कुल 33 पशुपालकों के 197 पशुओं को आवश्यक औषधियां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त कुछ पशुओं की पशुपालकों के घर पर तथा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इसके साथ ही गोपालन योजना के अंतर्गत चयनित 03 लाभार्थियों की गोपालन यूनिट भी स्थापित की गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को स्वरोजगार एवं आयवर्धन के अवसर मिल सकें।
शिविर में सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ-साथ पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली शाह एवं पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री कैलाश चंद्र जोशी उपस्थित रहे।




