मुख्य विकास अधिकारी डॉ गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहण।

 मानेश्वर समाचार

28 मई 2025

सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने संभाला अपना कार्यभार ।

चंपावत – डॉ जीएस खाती ने चंपावत के 19वे मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है । यह पद संजय कुमार के यहां से सहायक विकास आयुक्त पौड़ी के पद पर स्थानांतरित होने से रिक्त हुआ था। डॉ. खाती के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनके पीए आर एस सामंत, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ डी.एस. दिगारी, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डीएसटीओ दिव्यकीर्ती तिवारी, सहायक निबंधक सुभाष गहतोड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा, सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, चंपावत के बीडीओ अशोक अधिकारी, लोहाघाट के बीडीओ कवींद्र रावत, पाटी के बीडीओ अवनीश उपाध्याय, बराकोट की बीडीओ मोनिका पाल, जिला सूचनाअधिकारी धीरज कार्की, वरिष्ठ पत्रकार जया पुनेठा आदि ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला अधिकारी नवनीत पाण्डे से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. खाती ने कहा कि मुझे माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनरूप चंपावत को मॉडल जिला बनाने के कार्य में अपना योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा की चम्पावत जिले के आवेश परिवेश को देखते हुए यहां विकास की पग पग पर संभावनाएं छिपी हुई है। यह हम सबके लिए एक चुनौती के समान होगा कि हम मॉडल जिले के  नियोजन एवं संयोजन में अपना कितना योगदान दे पाते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में इस जिले को जो दिशा व दशा दी जा रही है, उसे हम सब अधिकारी मिलकर उनके दिशा निर्देशन में और अधिक गति देंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ  गणेश सिंह खाती ने किया पदभार ग्रहण।

उन्होंने अधिकारियों से कहा की वे अपने पद की जिम्मेवारी एवं समय का मूल्य समझते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर विकास का एक स्वस्थ माहौल पैदा करें।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement