गोशाला में आग की घटना में घायल बछिया को मिला त्वरित उपचार ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 11 जुलाई 2025

*गोशाला में आग की घटना में घायल बछिया को मिला त्वरित उपचार*

 

ग्राम मछियाड़ (पोस्ट पाटी) में 10 जुलाई को पशुपालक श्री रघुवर बोरा की गोशाला में आग लगने की घटना के दौरान एक बछिया आंशिक रूप से झुलस गई, घटना की सूचना मिलते ही चौड़ा मेहता पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्वा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और झुलसी बछिया का त्वरित एवं प्रभावी उपचार किया गया।

 

प्रशिक्षित टीम द्वारा समय रहते की गई चिकित्सा से बछिया की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर और सुधार की ओर है। पशु को आवश्यक देखभाल प्रदान की जा रही है और नियमित निगरानी भी की जा रही है।

Jaya punetha editor in ।