मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 19 अगस्त 2025
*अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ*
तहसील दिवस मंच के आयोजन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती एवं अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. खाती ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को कमजोर करता है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और रोजगार की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने भी लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा त्याग कर ही समाज की सही दिशा में प्रगति संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सहित ग्रामीण व अन्य मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



