मानेश्वर समाचार।
चंपावत 23 जुलाई 2025
*पंचायत चुनाव के प्रथम चरण हेतु लोहाघाट व पाटी विकासखंड की सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षित मतदान केन्द्रों पहुंचीं*
जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन की तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड लोहाघाट एवं पाटी की सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल अपने-अपने निर्धारित मतदान स्थलों पर पहुंच गईं हैं।
विकासखंड लोहाघाट से कुल 85 तथा पाटी से 97 पोलिंग पार्टियां निर्धारित समयानुसार रवाना होकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों में सुरक्षित रूप से पहुँच गईं। सभी टीमों को आवश्यक सामग्री के साथ रवाना किया गया है और मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।




