मानेश्वर समाचार।
चंपावत 23 जुलाई 2025
*छात्राओं को एनडीआरएफ से मिला आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण*
*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं को सीपीआर, स्ट्रेचर, अग्निशमन व रक्त नियंत्रण जैसे विषयों पर दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण*
15वीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता जोशी ने की।
कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर श्री बलराम एवं कांस्टेबल श्री सचिन चौधरी द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 629 छात्राओं को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले रक्तस्राव को नियंत्रित करने हेतु प्रेशर पॉइंट्स (नाड़ी बिंदुओं) को पहचानने और दबाने, साफ कपड़े से घाव को ढकने तथा रक्त की कमी को रोकने के उपाय सिखाए गए। दुर्घटना की स्थिति में शरीर का कोई अंग अलग हो जाने (Translocation) पर उसकी प्राथमिक देखभाल व सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बताई गईं।
सीपीआर (CPR) के दौरान रेडियल एवं केरोटिड नसों की पहचान, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली सहायता, और फ्रैक्चर की स्थिति में Frangle Band के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त, अग्निकांड की स्थिति में अग्निशमन के उपाय, आग के प्रकार, डूबने से बचने की तकनीक तथा स्ट्रेचर बनाने का अभ्यास भी कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं — श्रीमती रेनू शैल, श्रीमती बिन्दु चन्द, श्रीमती ममता, श्रीमती दीपा, श्रीमती रेखा पाल, श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट, श्रीमती आशा, श्रीमती विनीता कुमार एवं श्रीमती शिवांगी का विशेष सहयोग रहा।
Jaya punetha editor in chief ।



