पहले चरण के चुनाव की तैयारी को परखने जिला निर्वाचन अधिकारी पहुंचे सीमांत मोरी ब्लॉक ।

मानेश्वर समाचार।

23 जुलाई 2024

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए प्रथम चरण में जिले के तीन विकासखंड नौगांव, पुरोला और मोरी में कल 24 जुलाई को मतदान होगा। प्रथम चरण में नौगांव, पुरोला एवं मोरी विकासखंड के अंतर्गत कुल 272 पोलिंग बूथों पर मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण में दूरस्थ मतदान बूथों की 81 पोलिंग पार्टियां बीते रोज रवाना की गई थी। शेष तीनों विकासखंडों की 191 पोलिंग पार्टियां आज रवाना की गई। नौगांव विकासखण्ड से आज 114 , पुरोला से 45 तथा विकासखण्ड मोरी से 32 पोलिंग पार्टियों रवाना की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य तीनों विकासखंडों में होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु स्थलीय निरीक्षण पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज मोरी पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मोरी से आज रवाना की गई 32 पोलिंग पार्टियों को वितरित की गयी मतदान सामग्री का निरीक्षण किया और कार्मिकों को ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मोरी राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम, निर्वाचन अधिकारी कक्ष और कार्मिकों के लिए की गई खानपान आदि की व्यवस्थाओं सहित सभी इंतजामों का जायजा लिया। मोरी विकासखण्ड के आराकोट क्षेत्र के दुरस्थ गांव माकुड़ी, डागोली तक पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement