चम्पावत 22 जून 2026
*अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली ने कोलीढेक झील का किया स्थलीय निरीक्षण, पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार जनपद चंपावत में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के अपर सचिव श्री मैनाली जी द्वारा कोलीढेक झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने झील परिसर में रीप (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) के माध्यम से महिला समूहों के लिए निर्माणाधीन रेस्टोरेंट कार्य का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
अपर सचिव श्री मैनाली जी ने झील में उपस्थित पर्यटकों एवं नौका संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। नौका संचालकों द्वारा झील में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया।
इस दौरान बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों एवं मत्स्य विभाग द्वारा झील में मत्स्य बीज डाले जाने से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। साथ ही झील परिसर में सुलभ शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
अपर सचिव श्री मैनाली जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे कोलीढेक झील पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार का प्रमुख केंद्र बन सके।




