के.के तिवारी बने जवाहर नवोदय विद्यालय के नए प्राचार्य।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

चंपावत 29 मई 2025

 

*के.के. तिवारी ने संभाला जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के प्राचार्य पद का कार्यभार*

 

कमल किशोर तिवारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद पूर्व प्राचार्य संजय शुक्ला के स्थानांतरण के पश्चात् विगत एक वर्ष से रिक्त चल रहा था।

 

प्राचार्य पद का कार्यभार संभालने के पश्चात् श्री तिवारी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहेगा। साथ ही, वे इस प्रतिष्ठान को उत्तराखंड के अग्रणी शैक्षिक संस्थानों की श्रेणी में शामिल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Jaya punetha editor in chief  संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।