मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, KCC एवं बर्ड फ्लू जागरूकता शिविर का आयोजन* ।

मानेश्वर समाचार।

20 अगस्त 2025

*मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, KCC एवं बर्ड फ्लू जागरूकता शिविर का आयोजन*

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी चम्पावत द्वारा ग्राम बुढ़ाखेत, ब्लॉक चम्पावत में पशु चिकित्सा एवं SLM, KCC जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 51 पशुओं का उपचार किया गया।

शिविर में पशुपालकों को avian influenza (बर्ड फ्लू) बीमारी के लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के बारे में जागरूक किया गया तथा विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल एवं वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement