मानेश्वर समाचार।
02 जुलाई 2025
*टनकपुर नगर क्षेत्र से निराश्रित गौवंशों को भेजा गया कालाझाला गौसदन*
*नगर पालिका परिषद टनकपुर का स्वच्छता व सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम, कुल 22 आवारा पशु किए गए स्थानांतरित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे कुल 22 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में स्थानांतरित किया गया।
यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की वजह से उत्पन्न असुविधा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना तथा स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई। अभियान का उद्देश्य नगर में जनसुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखना है।
नगर पालिका टनकपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर क्षेत्र को पशु-मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
इसके साथ ही नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुला न छोड़ें और नगर की स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, डॉ. विजयपाल प्रजापति, करण नेगी, कमल किशोर जोशी, देवेंद्र खर्कवाल, वाहन चालक श्याम सिंह, पर्यावरण मित्र सुधीर, संजीव, आदर्श, अमित, सूरज, अरुण, सौरभ, शिवम शुक्ला सहित कई अन्य कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे।




