*बीट आवंटन और संचालन में पारदर्शिता के लिए चम्पावत में समिति का गठन*।

Spread the love

चंपावत 04 अक्टूबर 2025

*बीट आवंटन और संचालन में पारदर्शिता के लिए चम्पावत में समिति का गठन*

जनपद चम्पावत की नदियों, झीलों और तालाबों में फिशिंग बीट (Fishery Beat) निर्माण एवं संचालन की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बीट का निर्माण केवल शासन के नियमों और अनुमोदन के अनुसार ही किया जा सकता है। व्यक्तिगत अथवा अनधिकृत रूप से किसी भी प्रकार का बीट निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

गठित समिति का कार्य बीटों के आवंटन, सत्यापन और संचालन प्रक्रिया की निगरानी करना है। साथ ही समिति आवेदनकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी, ताकि मछली पालन गतिविधियां पारदर्शिता और कुशलता के साथ संचालित हों।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना, जल स्रोतों की शुद्धता सुनिश्चित करना और मछली पालन की गतिविधियों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना है।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध बीट निर्माण से बचें और आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए संबंधित अधिकारी अथवा समिति से संपर्क करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, जनपद मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।