Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा 08.11.2025 (शनिवार) को राजकीय महाविद्यालय परिसर, टनकपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में अशोका लीलेंड, हेथा ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक, युवा शक्ति फॉउण्डेशन, लावा इन्टरनेशनल, एच.डी.एफ.सी. बैंक, एस.बी. आई. लाईफ इन्श्योरेंस सहित 20 से अधिक कम्पनियों के एच. आर. प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, जिसमें लगभग 2500 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित /साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल, इण्टरमीडिएड ITI डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बी. टैक आदि योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तथा वेतनमान 10000 से 25000 रु. तक निर्धारित है। कार्यस्थल, चम्पावत, टनकपुर, खटीमा, पंतनगर, रूद्रपुर दिल्ली, नोएडा, गुरूग्राम एवं बंगलौर है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ, बायोडाटा व दो पास्पोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि में राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर में पूर्वाहन 9.00 बजे उपस्थित होने का कष्ट करे। इसके लिए उन्हें कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। रोजगार मेले की अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 05965-297303, एवं 7830860575, 8445855555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

पंजीकरण हेतु निम्न QR कोड का प्रयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।