महिलाओं द्वारा अब पूर्वजों की विरासत नौलों की सफाई का शुरू किया अभियान।

मानेश्वर समाचार।

06 जून 2025

महिलाओं द्वारा अब पूर्वजों की विरासत नौलों की सफाई का शुरू किया अभियान। 

 

पिरूल ब्रिकेट की लगातार मांग बढ़ने से अब महिलाओं को जरूरत हो गई है बड़ी क्षमता की मशीन की। 

 

लोहाघाट। यूकास्ट द्वारा जंगलों की आग का मुख्य कारक बने पिरूल को महिलाओं की आमदनी का माध्यम बनाने से वह खासी उत्साहित है। महिलाओं के द्वारा तैयार किये जा रहे ब्रैकेट्स को देखने के लिए लोग लगातार यहां आ रहे हैं। इस कार्य में उज्जवला महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं के कार्यो की काफ़ी प्रशंसा मिलने से वह अति उत्साहित हो रही है।उनके उत्पादों की लगातार मांग बढ़ने से अब उन्हें अधिक उत्पादन देने वाली उच्च क्षमता की मशीन की तात्कालिक आवश्यकता हो गई है। इस बीच महिलाओं द्वारा पूर्वजों की विरासत कहे जाने वाले नौलों की सफाई का एक वृहद् अभियान भी शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत गांव के आधा दर्जन नौलो की सफाई एवं उसके आसपास झाड़ियां का कटान किए जाने से उसके पानी को बिल्कुल शुद्ध कर दिया है। जिसका लोक अब स्वयं उपयोग करने लगे हैं।

महिलाओं द्वारा अब पूर्वजों की विरासत नौलों की सफाई का शुरू किया अभियान।

इधर उजाला महिला ग्राम संगठन से जुड़ी हीरा भट्ट, कलावती देवी,सुनीता भट्ट,तुलसी भट्ट, कमल भट्ट ,तारी देवी, गीता भट्ट,मुन्नी देवी,मीना देवी,माया देवी, सुनीता,पार्वती देवी, पुष्पा देवी,मोहिनी देवी, लक्ष्मी देवी आदि महिलाओं द्वारा अब गांवों के नौलों दोनों की सफाई का जन जागरण अभियान की शुरू कर दिया है। महिला संगठन का मानना है कि हमारे पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी इन्हीं नौलों का पानी पीते आ रहे है। भले ही सरकार द्वारा संचालित हर घर जल हर घर नल की योजना लागू होने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा है तथा यही नौले गाँव के लोगो की प्यास बुझाने का सशक्त माध्यम बनते जा रहे है।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement