मानेश्वर समाचार।
06 जून 2025
आज दिनांक 03.06.2025 से 04.06.2025 एवं 05.06.2025 से 06.05.2025 को दो दो दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन राज्य मंत्री श्री मंजीत सिंह महोदय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती , जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सामंत, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विम्मी जोशी, जिला कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री मोहित मल्ली, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती आशा गोस्वामी एवं NRP हैदराबाद श्री सुधाकर सतपथी द्वारा किया गया। राज्य मंत्री श्री मंजीत सिंह जी द्वारा बैंक सखियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई एवं उनके कार्यों की सराहना की गई। उनके द्वारा सभी महिलाओं को अपनी आजीविका को बढ़ाने हेतु अन्य कृषि सम्बन्धी गतिविधियों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती महोदय द्वारा सभी बैंक सखियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त जानकारी का लाभ लेते हुए स्वयं सहायता समूहों के प्रत्येक सदस्यों को सी. सी. एल. के माध्यम से जोड़ते हुए आजीविका सम्बन्धी गतिविधियों से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी बैंक सखियों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, फूलों की खेती, मडुवा उत्पादन, बकरी पालन एवं अन्य कृषि गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। सहायक परियोजना निदेशक महोदय द्वारा महिलाओं को फार्म मशीनरी बैंक सम्बन्धी जानकारी दी गई एवं सभी बैंक सखियों को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बे मौसमी सब्जी उत्पादन, कीवी उत्पादन, सेब उत्पादन, लीची उत्पादन, आम उत्पादन, एवं फलदार पौधारोपण के माध्यम से आजीविका को बढ़ाने सम्बन्धी जानकारी दी गई। NRP श्री सुधाकर सतपथी जी द्वारा महिलाओं को बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा, अटल पेंशन योजना, सी.सी.एल., बैंक खातों सम्बन्धी,लखपति दीदी सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला थीमेटिक विशेषज्ञ श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, ग्रामीण वित्त समन्वयक श्री चन्द्र शेखर भट्ट, DDUGKY के श्री सूर्य कांत शर्मा एवं चारों विकास खण्डों की कुल 28 बैंक सखियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अंत में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बैंक सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।



