मानेश्वर समाचार।
13 जून 2025
*पशु चिकित्सकीय निरीक्षण में सामने आया एकमात्र मामला, अन्य पशुधन सुरक्षित*
*गांव के पशुओं की जांच पूरी*
दिनांक 12 जून 2025 को राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी से पशु चिकित्सकों डॉ नेहा व डॉ दीपक एवं पशुधन प्रसार अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायत लफड़ा में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान ग्रामवासी श्री नारायण सिंह तड़ागी पुत्र श्री राम सिंह तड़ागी की 5 बकरियाँ बीमार पाई गईं, जिनका उपचार गत 05 जून 2025 से ही प्रारंभ किया जा चुका है। संबंधित पशुपालक द्वारा समय पर पशु चिकित्सालय से संपर्क किया गया, जिसके फलस्वरूप तत्काल औषधीय सहायता प्रदान की गई थी। दिनांक 06 जून 2025 को पशु चिकित्सक द्वारा पुनः स्थल पर पहुंचकर आवश्यक उपचार किया गया।
पशुचिकित्सा टीम ने दिनांक 12 जून को मौके पर पहुँचकर शेष बकरियों की स्वास्थ्य स्थिति की पुनः जांच की और मृत बकरी का पोस्टमार्टम कर बीमारी के कारणों (निमोनिया) की पुष्टि की।
इसके अतिरिक्त गांव के अन्य सभी पशुपालकों के पशुओं की भी जांच की गई, जो पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित पाए गए।
निरीक्षण कार्य के दौरान श्री लक्ष्मण राम पुत्र श्री फकीर राम भी स्थल पर मौजूद रहे और टीम के कार्य में सहयोग किया।
Jaya punetha editor in chief ।




