अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे परिजनों की कार भी खाई मे गिरी, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल ।

चमोली जिले के देवाल विकास खंड मे हुए दर्दनाक हादसे मे पिता, पुत्र और माँ की मौत हो गयी। देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र शोक मे डूब गया।

पुलिस के अनुसार, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिनका शव अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस के द्वारा गांव लाया जा रहा था, जबकि बलबीर सिंह स्वयं ईको वैन में अपने परिजनों के साथ गांव लौट रहे थे। इस दौरान इको वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया। वाहन में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी ग्रामीण बांक गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लगाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement