मानेश्वर समाचार।
चंपावत 01 अगस्त 2025
*पीएम किसान दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा 20वीं किश्त का होगा वर्चुअल शुभारंभ, चंपावत में भी व्यापक स्तर पर होंगे कार्यक्रम*
*पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।* इस अवसर पर जनपद चंपावत में जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, लोहाघाट में आयोजित होगा, जिसमें रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी कृषक प्रतिभाग करेंगे।इसी प्रकार विकासखंड मुख्यालयों पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्रीय कृषकों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। ग्राम स्तर पर यह कार्यक्रम सहकारी समितियों, प्रधानमंत्री समृद्धि केंद्रों, एफपीओ एवं जन सेवा केंद्रों पर आयोजित होंगे, जहां स्थानीय स्तर के कृषि व रेखीय विभागों के कार्मिक कृषकों को प्रतिभाग कराएंगे।
Jaya punetha editor in chief ।




