मानेश्वर समाचार।
चंपावत 01 अगस्त 2025
*परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 03 अगस्त को धारा 163 लागू*
जनपद में *3 अगस्त 2025 को होने वाली आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की लिखित परीक्षा के मद्देनजर, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 लागू की है।*यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एकल सत्र में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, चंपावत कनलगांव, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चंपावत, मल्लिकार्जुन स्कूल, पुलड आवास, यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप में आयोजित होगी।उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jaya punetha editor in chief ।




