छात्रों के लिए ज्ञान का नया केंद्र – चंपावत में बन रहा 55 करोड़ का साइंस सेंटर*।

चम्पावत 25 सितंबर 2025

*छात्रों के लिए ज्ञान का नया केंद्र – चंपावत में बन रहा 55 करोड़ का साइंस सेंटर*

*शिक्षा और नवाचार को मिलेगी नई दिशा – जिलाधिकारी ने किया साइंस सेंटर का निरीक्षण*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की “आदर्श चंपावत” की परिकल्पना को साकार करने और छात्र-छात्राओं के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने चंपावत मुख्यालय में लगभग ₹55 करोड़ 53 लाख की लागत से निर्मित हो रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह साइंस सेंटर छात्रों के लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों और प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों का अवलोकन किया। उन्होंने चार मंजिला साइंस कैंप फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया, जिसमें 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर शामिल होंगे।

यह साइंस सेंटर छात्रों और विज्ञान प्रेमियों के लिए अनेक आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक में बच्चों के लिए “फन साइंस गैलरी”, अस्थायी प्रदर्शनी कक्ष, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एक प्रशिक्षण हॉल और एस्ट्रोनॉमी गैलरी विकसित की जा रही है।

ऑडिटोरियम ब्लॉक में स्टाफ ऑफिस, कॉन्फ्रेंस हॉल और डेवलपमेंट हॉल प्रस्तावित हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्री एम.सी. पलड़िया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement