कालेशन देवी महोत्सव के तीसरे दिन भक्ति की बही सरिता, मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण।

Spread the love

कालेशन देवी महोत्सव के तीसरे दिन भक्ति की बही सरिता, मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण।

भजन-कीर्तन और झोड़ा-झुमटा से भक्तिमय हुआ माहौल, 21 जुलाई को लगेगा मुख्य मेला।

लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के किमतोली के निकट स्थित प्रसिद्ध कालेशन देवी मंदिर में आयोजित देवी महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। प्रातःकाल पुजारी दीप जोशी ने विधि-विधान के साथ मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

दोपहर बाद रेंजर दीप जोशी एवं महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। रात्रि में कौशल म्यूजिक एकेडमी के अजय कलखुड़िया और उनकी टीम ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा-झुमटा गाकर मां भगवती की आराधना की।

भोरकाल में देवगद्दी का आयोजन हुआ, जिसमें देव डांगरों ने श्रद्धालुओं की विभिन्न समस्याएं सुनकर उनका समाधान बताया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

महोत्सव समिति के अनुसार 21 जुलाई (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी) को कालेशन देवी मंदिर में मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

फोटो कालेशन देवी महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, पौधरोपण एवं भजन-कीर्तन में शामिल श्रद्धालु।

Jaya punetha editor in chief ।