श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु शारदा घाट पर सुदृढ़ व्यवस्थाएं, बैरिकेडिंग कार्य पूर्ण ।

चम्पावत 29 अप्रैल 2026

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु शारदा घाट पर सुदृढ़ व्यवस्थाएं, बैरिकेडिंग कार्य पूर्ण*

माँ पूर्णागिरि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग द्वारा टनकपुर स्थित शारदा घाट पर सुरक्षा संबंधी सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

घाट को दुरुस्त करते हुए नई एवं मजबूत बैरिकेडिंग स्थापित की गई है, जिससे स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, घाट परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, घाट क्षेत्र में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। जल पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों की प्रभावी तैनाती के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को उत्कृष्ट सुविधाएं, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु व्यवस्थापन का लाभ प्राप्त हो सके, ताकि उनका धार्मिक यात्रा अनुभव सुरक्षित एवं सुखद बने।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement