राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला में जिलाधिकारी ने किया रात्रि निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा*।

चम्पावत 11 अक्टूबर 2025

*राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला में जिलाधिकारी ने किया रात्रि निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा*

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने देर रात्रि में स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को हर समय सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण कार्य के दौरान भी किसी प्रकार की यातायात बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने स्वाला में पानी के निकासी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग में यातायात में समस्या न उत्पन्न हो और भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का सुचारु आवागमन बना रहे।

उन्होंने मार्ग को शीघ्र समतल करने, साइड ड्रेनेज को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। जिससे भारी वाहन भी आसानी से यातायात कर सके।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement