खेतीखान के सुप्रसिद्ध दीपमहोत्सव मेले का कल दिनांक 13.10.2025 को होगा विधिवत शुभारंभ।

खेतीखान के सुप्रसिद्ध दीपमहोत्सव मेले का कल दिनांक 13.10.2025 को होगा विधिवत शुभारंभ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा ने बताया कि 5 दिवसीय महोत्सव मेले का आगाज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली जाएंगी झांकी व छोलिया नृत्य के साथ होगा ।

महोत्सव मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल करेंगे ।

26 वें दीपमहोत्सव मेले में जहां रात्रि में उत्तराखंड के विभिन्न पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे व दिन में विभिन्न खेलकूद,बौद्धिक प्रतियोगिताएं होंगी वहीं दूसरी ओर महोत्सव मेला स्थल में बाहरी शहरों से आए हुए व्यापारी द्वारा दुकानें सजा दी गई हैं ।

चंपावत जनपद में लगने वाला पहला दीपमहोत्सव मेला 26 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है ।महोत्सव का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान विभिन्न सामाजिक बुराइयों , नशा,जुआ आदि से यहां के जनमानस को बचाकर मुख्य धारा से जोड़ना हैं ,,हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए भी दीपमहोत्सव का अहम सहयोग रहा है महोत्सव में समस्त कार्यक्रम यहां की संस्कृति पर आधारित दिखाए जाते हैं।

महोत्सव मेले के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्यशिक्षा अधिकारी चंपावत सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है ।

महोत्सव कमेटी जोर शोर से तैयारियों में लगी हुई है इस दौरान सुमित कलखुंडिया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा,अशोक माहरा ,विजय फर्त्याल, हिमेश कलखुरिया, यशपाल मनराल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, कमल बोहरा, सी एल वर्मा, चिरंजीलाल वर्मा , राजेंद्र ओली, नरेंद्र बोहरा, महेश जोशी, डिग्राज बोहरा , सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement