लोहाघाट: कोली ढेक पुल के पास खड़े कैंटर में गिरा देवदार का पेड़ यातायात रहा बंद। 

 मानेश्वर समाचार।

17 अगस्त  2025

लोहाघाट: कोली ढेक पुल के पास खड़े कैंटर में गिरा देवदार का पेड़ यातायात रहा बंद।

लोहाघाट फायर टीम कर्मियों ने पेड़ काटकर यातायात किया सुचारू।

लोहाघाट के कोली ढेक पुल के पास आज 17 अगस्त की सुबह देवदार का विशालकाय पेड़ भारी बारिश के चलते सड़क किनारे खड़े कैंटर में गिर गया । पेड़ गिरने से कैंटर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ लोहाघाट खेतीखान सड़क बंद हो गई तथा यातायात अवरुद्ध हो गया था। सूचना पर लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर के निर्देश पर फायर टीम ने तत्काल मौके पर जाकर कड़ी मस्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया तथा यातायात बहाल किया। यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली तथा फायर कर्मियों को धन्यवाद दिया । गनीमत रही पेड़ गिरने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ।फायर टीम मे डीबीआर राजेश खर्कवाल , एफएम भरत सिंह ,उमेश चंद्र ,प्रतिभा राणा,नीलम राणा,हिमांशु कुमार,अनवर अली,राजेंद्र मेहता,

नारायण सिंह बोरा आदि मौजूद रहे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement