कोटपा एवं नशा मुक्ति अभियान को गति देने के निर्देश – जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 11 अगस्त 2025

*कोटपा एवं नशा मुक्ति अभियान को गति देने के निर्देश — जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक*

जिला मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में कोटपा (COTPA — सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) एवं नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, समाज कल्याण, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए और तंबाकू, गुटखा, सिगरेट जैसे नशे के उत्पादों की अवैध बिक्री एवं सेवन को कम करने हेतु तत्काल प्रभाव से ठोस कार्यवाही करें। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा—”नशा समाज के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर डालता है। हमें इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाएं मिलकर जागरूकता एवं प्रवर्तन दोनों स्तरों पर काम करें।”उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-स्तरीय गोष्ठियों और रैलियों सहित विभिन्न आयोजन करने पर जोर दिया।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement