*युवा स्केच आर्टिस्ट को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*।

चम्पावत 11 मार्च, 2026

*युवा स्केच आर्टिस्ट को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*

जनपद की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा लोहाघाट के गांधी चौक निवासी 21 वर्षीय युवा कलाकार श्री हर्षित ओली को कलेक्ट्रेट में शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

हर्षित ने अपनी विशेष कलात्मक शैली में जिलाधिकारी का एक शानदार स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया, जिसकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा करी।

लोहाघाट निवासी हर्षित ओली वर्तमान में पॉलीटेक्निक (आईटी स्ट्रीम) के छात्र हैं और स्केचिंग को अपनी हॉबी के रूप में निखार रहे हैं। हर्षित पूर्व में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी उनका स्केच उपहार स्वरूप भेंट कर चुके हैं, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा काफी सराहा गया था।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस मौके पर कहा कि हर्षित जैसे युवा जो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को जीवित रखे हुए हैं, वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हर्षित को अपनी कला को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

हर्षित ओली शौकिया स्केचिंग के साथ-साथ पेशेवर आर्डर पर भी स्केच बनाते हैं। कला प्रेमी अपनी पसंद के स्केच बनवाने हेतु उनसे उनके मोबाइल नंबर +91 79855 19094 पर संपर्क कर सकते हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement