बेटियों की खेल प्रतिभा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, लगभग 257 करोड़ की लागत से बन रहा राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज*

चम्पावत

 

*बेटियों की खेल प्रतिभा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, लगभग 257 करोड़ की लागत से बन रहा राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज*

 

*अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होगा स्पोर्ट्स कॉलेज, बालिका खिलाड़ियों को मिलेंगे प्रशिक्षण के बेहतर अवसर*

 

*खेल, शिक्षा और आवास की समेकित सुविधाओं से तैयार होगा बालिका खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट केंद्र*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रदेश में बालिका खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

 

इसी क्रम में जनपद चम्पावत के छमनिया में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण, शिक्षा और आवास की समेकित सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परिसर में हॉस्टल ब्लॉक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, आवासीय सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

 

परियोजना के अंतर्गत फुटबॉल मैदान, एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट तथा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं से बालिका खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं नियमित अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

 

गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्ण होने से पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ ही राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का मजबूत आधार प्राप्त होगा।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अवस्थापना को मजबूत करने और युवाओं, विशेषकर बालिका खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चम्पावत में निर्माणाधीन यह गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आने वाले समय में प्रदेश की महिला खेल प्रतिभाओं के विकास का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement